Thursday, 31 May 2018

बिहार: 'चाचा' नीतीश भेद नहीं पाए 'भतीजे' तेजस्वी का 'चक्रव्यूह', 5 वजह

अररिया: बिहार के अररिया जिले के जोकिहाट विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में वोटों की गिनती जारी है. यहां महागठबंधन की ओर से आरजेडी और एनडीए की ओर से जेडीयू के प्रत्याशी के बीच कांटे की टक्कर दिख रही है. हालांकि 13 राउंड की गिनती पूरी होने के बाद आरजेडी प्रत्याशी जेडीयू के उम्मीदवार पर भारी पड़ते दिख रहे हैं. खबर अपडेट किए जाने तक आरजेडी के उम्मीदवार शाहनवाज आलम आलम जेडीयू प्रत्याशी मुर्शीद आलम से 14,054 वोटों से आगे चल रहे थे. जानकार मानते हैं कि 13 राउंड की गिनती के बाद दोनों प्रत्याशियों के बीच इतना बड़ा अंतर होने के चलते तस्वीर साफ हो गई है कि आरजेडी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित हो गई है.

जोकिहाट के चुनाव परिणाम पर पूरे बिहार की नजर है. दरअसल, इस सीट पर पिछले चार बार से जेडीयू के प्रत्याशी जीतते आ रहे हैं, लेकिन इस बार आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव ने यहां सीएम नीतीश कुमार की पार्टी के प्रत्याशी को हराने के लिए काफी मेहनत की थी. हालांकि अपनी साख बचाने के लिए सीएम नीतीश ने भी कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी है. उपचुनाव होने के बावजूद उन्होंने खुद यहां आकर प्रचार किया था. यानी चाचा-भतीजे ने अपनी-अपनी ताकत दिखाने के लिए पूरी कोशिश की है.

मोहम्मद तसलीमुद्दीन के परिवार का इस सीट पर रहा है दबदबा: जोकिहाट सीट पर मुस्लिमों के बड़े नेता मोहम्मद तसलीमुद्दीन का दबदबा रहा है. अबतक हुए 14 बार हुए विधानसभा चुनावों में नौ बार तस्लीमुद्दीन के परिवार से ही जीतते रहे हैं. इस बार भी आरजेडी के ने तस्लीमुद्दीन के छोटे बेटे शाहनवाज आलम आलम को टिकट दिया है. इस सीट पर जीत दर्ज करने के लिए जेडीयू ने भी तसलीमुद्दीन के परिवार को ही टिकट दिया था. तस्लीमुद्दीन के बड़े बेटे सरफराज आलम 2010 और 2015 में जदयू के टिकट पर यहां से विधायक बने थे.


सांसद के छोटे भाई हैं आरजेडी प्रत्याशी: जोकिहाट विधानसभा सीट सरफराज आलम के इस्तीफे के बाद खाली हुई है. अररिया सीट से सांसद मोहम्मद तसलीमुद्दीन की मौत के बाद आरजेडी ने उनके बड़े बेटे सरफराज आलम को इस सीट से चुनाव लड़ाया था, जिसमें उन्हें जीत मिली थी. अब सरफाराज के सांसद बनने के बाद खाली हुए जोकिहाट सीट पर उनके छोटे भाई शाहनवाज आलम को आरजेडी ने मैदान में उतारा था.

मार्च से मई के बीच नहीं बदले राजनीतिक समीकरण: इसी साल मार्च में अररिया लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जोकिहाट विधानसभा क्षेत्र से सरफराज आलम को करीब 80 हजार वोट मिले थे. मार्च से मई के बीच ज्यादा समय नहीं बिता है, ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा था कि जोकिहाट की जनता एक बार फिर से उनके परिवार के प्रति ही भरोसा जताएगी.


जेडीयू के प्रत्याशी हैं दागदार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपराधियों और अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की बात कहते हैं, लेकिन जोकिहाट पर उनकी पार्टी के प्रत्याशी मुर्शीद आलम के खिलाफ कई मुकदमें दर्ज हैं. इसमें से कई गंभीर मुकदमें भी हैं. वहीं आरजेडी प्रत्याशी शाहनवाज आलम साफ सुथरा चेहरा हैं. तेजस्वी यादव ने प्रचार के दौरान भी इस मुद्दे को जोर शोर से उठाया था.

Source:-Zeenews

View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing 

No comments:

Post a Comment