Thursday, 31 May 2018

बेल पर बाहर था बलात्कार का आरोपी, केस वापस नहीं लेने पर पीड़िता के चाचा को मारी गोली

नई दिल्ली: किशोरी के साथ दुष्कर्म के एक मामले में केस वापस नहीं लेने पर आरोपी द्वारा पीड़िता के चाचा की हत्या का मामला सामने आया है. हिंदुस्तान अखबार में छपी खबर के मुताबिक आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर मंगलवार को पीड़िता के चाचा को बदरपुर इलाके से अगवा कर लिया. आरोपी चाचा को अलीगढ़ ले गया और वहां उसकी गोली मारकर हत्या कर दी. इतना ही नहीं आरोपियों ने चाचा की कार को पलवल ले जाकर उसमें आग भी लगा दी. बता दें कि आरोपियों में दो युवकों के साथ एक नाबालिग भी है. बदरपुर पुलिस ने 12 घंटे में वारदात का खुलासा करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया. 

Source:-Zeenews

View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing 

No comments:

Post a Comment