नई दिल्ली : देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) बिक्री के मामले में सरताज अपनी हैचबैक कार ऑल्टो को जल्द ही नए मॉडल से रिप्लेस कर सकती है. मीडिया रिपोर्टस के अनुसार नया अवतार 2019 में लॉन्च किया जा सकता है. न्यू जेनरेशन मारुति ऑल्टो मौजूदा मॉडल से काफी अलग होगी. हालांकि इस बारे में अभी तक कंपनी की तरफ से कोई पुख्ता जानकारी नहीं दी गई है. लेकिन दावा किया जा रहा है कि मारुति 2019 में ऑल्टो का नया वर्जन लॉन्च कर सकती है.
इसके अलावा भी कंपनी साल 2020 तक कई नई कार लाने का प्लान कर रही हैं. पिछले दिनों यह भी खबर आई थी कि 2019 में मारुति जैन को फिर से बाजार में उतारा जाएगा, लेकिन इस बार यह कॉम्पैक्ट एसयूवी के रूप में बाजार में आएगी. ऑल्टो के न्यू जेनरेशन मॉडल के बारे में जानकारों को उम्मीद है कि यह अगले साल फेस्टिव सीजन तक बाजार में आ सकती है. न्यू जेनरेशन ऑल्टो मौजूदा मॉडल से काफी अलग होगी. इसके इंटीरियर और एक्सटीरियर दोनों में बदलाव किया जाएगा.
कार ब्लॉग इंडिया में प्रकाशित खबर के अनुसार नई ऑल्टो का इंटीरियर पहले से ज्यादा स्टाइलिश होगा. इसका इंटीरियर टच-स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ आ सकता है. सबसे बड़ा बदलाव कार के इंजन में किया जा रहा है. उम्मीद की जा रही है कि 2019 मारुति ऑल्टो में 660 सीसी का पेट्रोल इंजन होगा. यह कार पहले से ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट होगी और इसका माइलेज 30 किमी प्रति लीटर तक होगा. यह मारुति की एंट्री लेवल हैचबैक कार होगी.
नई कार को पहले से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है. नई ऑल्टो साइज में पहले से ज्यादा बड़ी और स्पेसियस होगी. ऑल्टो का नया लुक काफी हद तक इग्निस से मिलता-जुलता है. खबर है कि इसकी भारत में टेस्टिंग भी की जा रही है. कार की शुरुआती कीमत 2.6 लाख रुपये के आसपास ही होगी. लाइटवेट प्लेटफॉर्म पर तैयार होने वाली यह कार पहले से ज्यादा मजबूत होगी. सुरक्षा के लिहाज से कार एबीएस और ड्युल एयरबैग्स से लैस हो सकती है. फेस्टिव सीजन में लॉन्चिंग के कुछ दिन बाद कंपनी इसके ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का भी ऑप्शन दे सकती है.
Source:-ZEENEWS
View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing

No comments:
Post a Comment