Thursday, 7 June 2018

Jharkhand Board Result 2018: इंटर का रिजल्ट जारी, 48.34 प्रतिशत छात्र हुए सफल

रांचीः झारखंड बोर्ड ने इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. जैक के अध्यक्ष अरविंद सिंह ने इंटर का रिजल्ट जारी किया है. इस साल कुल 48.34 प्रतिशत छात्रों को सफलता मिली है. बोर्ड ने अभी केवल साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट जारी किया है. साइंस में 39.34 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं. जबकि कॉमर्स में 67.49 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं.

आर्ट्स के विद्यार्थियों को रिजल्ट के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा. इंटर साइंस की परीक्षा में 92 हजार 73 छात्रों ने परीक्षा दी थी, वहीं कॉमर्स में छात्रों की कुल संख्या 40 हजार 173 है. अभी झारखंड 10वीं बोर्ड का भी परीक्षा परिणाम नहीं घोषित किया गया है. अरविंद सिंह ने कहा कि जल्द ही परिणाम घोषित होंगे.

रिजल्ट जारी करते हुए जैक अध्यक्ष ने जानकारी दी कि इस बार इंटर साइंस की परीक्षा के लिए 93,781 विद्यार्थियों ने फॉर्म भरा था, जिसमें 92,405 परीक्षा में शामिल हुए. 16, 618 प्रथम श्रेणी, 26,337 द्वितीय और 1711 बच्चे तृतीय श्रेणी में पास हुए. इंटर साइंस में कुल 44,677 विद्यार्थियों ने सफलता पाई.

ऐसे चेक करें झारखंड इंटरमीडिएट साइंस-कॉमर्स का रिजल्ट

- सबसे पहले झारखंड बोर्ड की वेबसाइट www.jharresults.nic.in पर जाएं.
- इसके बाद पेज पर दिखाए जा रहे झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें.
- अब रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर आदि मांगी गई जानकारी को दर्ज करें.
- अब स्क्रीन पर आपको रिजल्ट दिखाई देगा, इसे डाउनलोड कर भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें.

Source:-ZEENEWS

View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing 

No comments:

Post a Comment