Monday, 11 June 2018

पत्‍थरबाजों से जूझ रहे CRPF के जवानों पर आतंकियों ने किया ग्रेनेड हमला

नई दिल्‍ली: जम्‍मू कश्‍मीर के अनंतनाग में पत्‍थरबाजों से जूझ रही CRPF की टीम पर आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला कर दिया. ग्रेनेड हमले में CRPF के दस जवान जख्‍मी हुए हैं. सभी जवानों को इलाज के लिए अनंतनाग डिस्ट्रिक हॉस्‍पीटर में भर्ती कराया गया. प्राथमिक उपचार के बाद ज्‍यादातर जवानों को CRPFके यूनिट हेडक्‍वाटर्स भेज दिया गया है. वहीं, कुछ जवानों को बेहतर इलाज के लिए श्रीनगर के अस्‍पताल में रेफर किया गया है. CRPF और J&K पुलिस की संयुक्‍त टीमें जवानों पर हमला करने वाले आतंकियों की तलाश में जुट गई हैं.


देर रात्रि CRPF के जवानों पर हुई पत्‍थरबाजी:
CRPF के वरिष्‍ठ अधिकारी के अनुसार अनंतनाग के सदर इलाके स्थिति होंडू बिल्डिंग के पास CRPF की 40वीं बटालियन के जवान लॉ एण्‍ड आर्डर ड्यूटी पर तैनात थे. देर रात्रि करीब 2 बजे 40-50 के करीब युवक मौके पर पहुंचे और CRPF के जवानों पर पत्‍थरबाजी करने लगे. पत्‍थरबाजों के पत्‍थरों से बचते हुए CRPF के जवानों ने इस बाबत बटालियन हेडक्‍वाटर्स को सूचना दी. जिसके बाद बटा‍लियन से भारी बल को मौके पर फंसे जवानों को निकालने के लिए भेजा गया. अतिरिक्‍त सुरक्षाबलों के पहुंचते ही पत्‍थरबाजों ने पत्‍थरबाजी तेज कर दी. जैसे ही जवानों ने मौके से निकलने की कोशिश की, उसी दौरान भीड़ के बीच में मौजूद अज्ञात आतंकियों ने CRPF के जवानों पर ग्रेनेड से हमला कर दिया. जिसमें 10 जवान हताहत हो गए. हमले की चपेट में आए ज्‍यादातर जवानों के पैरों में जख्‍म आए हैं. CRPF के वरिष्‍ठ अधिकारी के अनुसार हमले में हताहत हुए जवान मामूली रूप से जख्‍मी हुए हैं. सभी जवानों की हालत बेहतर है.


हमले के नए ट्रेंड ने सुरक्षाबलों की बढ़ाई मुश्किलें :
पत्‍थरबाजों की भीड़ के बीच से ग्रेनेड हमले के बढ़ते मामलों ने सुरक्षाबलों को चिंता में डाल दिया है. उनके सामने दिक्‍कत यह है कि वह न ही पत्‍थरबाजों से कोई पूछताछ कर सकते हैं और न ही आत्‍मरक्षा में बल का प्रयोग कर सकते हैं. इसी का फायदा उठाते हुए आतंकियों ने पत्‍थरबाजों की भीड़ के बीच से ग्रेनेड हमले का नया ट्रेंड शुरू कर दिया है.

Source:-ZEENEWS

View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing 

No comments:

Post a Comment