नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा इलाके में आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों एक आतंकी को मार गिराया है. तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने इस आतंकी के शव को बरामद कर लिया है. अभी तक मारे गए आतंकी की शिनाख्त नहीं हो सकी है.
वहीं, सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने इस आतंकी के कब्जे से एक AK-47राइफल सहित भारी तादाद में गोली-बारूद बरामद किया है. भारतीय सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर (J&K) पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के कमांडो मारे गए आतंकी के अन्य साथियों की तलाश में लगातार जंगल में तलाशी अभियान चला रहे हैं.
सुरक्षाबल के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि दक्षिण कश्मीर के अंतर्गत आने वाले कचमा के जंगलों में आतंकी छिपे हुए है. यह जंगल कुपवाड़ा जिला पुलिस की जद में आता है. सूचना मिलते ही, भारतीय सेना, सीआरपीएफ और J&K पुलिस की संयुक्त टीम जंगलों की तरफ कूच कर गई.
जिसके बाद आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर ताबड़तोड़ गोलियों की बरसात शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों की तरफ से सटीक और मुंहतोड़ जवाब दिया गया. खुद को कमजोर पड़ता देख आतंकी गोलीबारी करते हुए घने जंगलों के भीतर भाग गए.
आतंकियों की तरफ से गोलीबारी बंद होने के बाद सुरक्षाबलों ने मौके की तलाशी शुरू की. तलाशी के दौरान सुरक्षाबलों ने मौके से एक आतंकी का शव, एक AK-47 राइफल और भारी तादाद में गोलियां बरामद की हैं.
मारे गए आतंकी की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है. वहीं मारे गए आतंकियों के अन्य साथियों की तलाश में सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने नए सिरे से जंगल में सर्च ऑपरेशन शुरू किया है. माना जा रहा है कि जल्द सुरक्षाबल कुछ और आतंकियों को उनके अंजाम तक पहुंचा देंगे.
Source:-ZEENEWS
View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing

No comments:
Post a Comment