Monday, 23 April 2018

फ्लाइट की टिकट मिलेगी महंगी, अब हर बुकिंग पर चुकाने होंगे ज्‍यादा पैसे

नई दिल्ली: गर्मी की छुट्टियों से पहले अगर परिवार के साथ बाहर जाने का प्‍लान बना रहे हैं तो बजट थोड़ा बढ़ा लें, क्‍योंकि एयरलाइन अब आपसे टिकट बुकिंग के समय सीट बुक कराने के नाम पर फीस चार्ज करेगी. पहले सिर्फ फ्रंट सीट के लिए फीस लगती थी. इसकी शुरुआत एयर इंडिया ने की है, जिसमें लगभग हर पंक्ति की सीट के लिए फीस लेगी. मसलन, विंडो या एसल सीट चाहिए तो फीस चुकाकर उसे बु‍क किया जा सकता है और एयरलाइन आपको मनपसंद सीट दे देगी. सीट सेलेक्‍शन का ऑप्‍शन घरेलू और अंतरराष्‍ट्रीय दोनों उड़ानों के लिए है. अलग-अलग रूट पर फीस भी अलग रखी गई है. अभी तक रेलवे या वोलवो बस में सीट सेलेक्‍शन का ऑप्‍शन था लेकिन ये ट्रांसपोर्टर इसके लिए अलग से कोई फीस नहीं चार्ज करते हैं. लेकिन एयर इंडिया के इस नए फॉर्मूले को अन्‍य एयरलाइन भी अपना सकती हैं. इससे हवाई यात्रा और महंगी होने की आशंका है.

अंतरराष्‍ट्रीय फ्लाइट में भी लगेगा चार्ज
विदेश से भारत की यात्रा के समय सीट सेलेक्‍शन की फीस वहां की मुद्रा पर निर्भर करेगी. मसलन अगर कोई अमेरिका से भारत आने के लिए एयरइंडिया का टिकट खरीदता है तो उसे मध्‍य पंक्ति में बैठने के लिए तीन डॉलर (लगभग 200 रुपए) फीस देनी होगी जबकि इमरजेंसी एक्जिट रो सीट के लिए यह फीस बढ़कर 50 डॉलर (करीब 3300 रुपए) हो जाएगी. वहीं विंडो या एसल सीट के लिए यह फीस 15 डॉलर होगी. एयर इंडिया ने अपने सभी एजेंटों और बुकिंग केंद्रों को इस नए बदलाव के बारे में सर्कुलर जारी कर सूचित कर दिया है.

2016 में लगाई गई थी फैमिली फीस
जेट एयरवेज, इंडिगो, गो एयर और स्‍पाइस जेट 2016 में फैमिली फीस के नाम पर ऐसा फार्मूला लाई थीं. यानि अगर कोई परिवार हवाई जहाज में साथ बैठना चाहता है तो सीट बुकिंग में उसे फीस देनी होगी. एयरलाइनों का तर्क था कि थोड़ी सी फीस लेकर हम यात्रियों की सहूलियत बढ़ा रहे हैं. हालांकि अधिकारियों ने सुनिश्‍चित किया है कि हर पंक्ति पर फीस नहीं लगेगी. अगर यात्रियों को मनपसंद सीट चाहिए तो वे टिकट एडवांस में बुक कराएं.

Source:-Zeenews

View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing 

No comments:

Post a Comment